एटा, मई 22 -- जवाहर तापीय पावर प्लांट के स्क्रैप में भीषण आग लग गई। आग लगते देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग का विकाल रूप धारण देख काबू पाना मुश्किल हो गया, सूचना पर पहुंची दमकल पहुंच गई। शुक्रवार को भीषण गर्मी एवं अत्यधिक तापमान के बीच वुडन स्क्रैप यार्ड क्षेत्र में आग लग गई। स्क्रैप यार्ड में रखी सूखी घास, पुरानी लकड़ी, तार एवं अन्य स्क्रैप सामग्री में अचानक आग लगने से कुछ ही देर में आग ने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही सीआईएफ की फायर विंग ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रो एक्टिव दोनों फायर टेंडरों, फायर हाइड्रेंट सिस्टम तथा अन्य अग्निशमन संसाधनों के माध्यम से युद्धस्तर पर आग बुझाने का कार्य प्रारंभ कर दिया। यह भी पढ़ें- 40 डिग्री पारे में सुलग रहा उत्तराखंड, 240 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जले; 1 की मौत स...