थर्ड लाइन का पैनल बदलकर मालगाड़ियों को दौड़ाएगा रेलवे
जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- चक्रधरपुर रेल मंडल में थर्ड लाइन का पैनल बदलकर मालगाड़ियों को दौड़ाने की कवायद रेलवे ने शुरू कर दी है। इसके लिए आदित्यपुर यार्ड से टाटानगर होकर सलगाझुड़ी तक पैनल को बदला जाएगा। महकमा की योजना अगले माह ट्रायल कराकर कर इस लाइन को शुरू करने की है। थर्ड लाइन पर पैनल को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। पैनल को थर्ड लाइन के पास रेल ट्रैक पर रखा गया है और इसे दो-तीन सप्ताह में लगाने की योजना है। रेलवे का मानना है कि आदित्यपुर यार्ड से सलगाझुड़ी केबिन तक थर्ड लाइन से मालगाड़ी चलने से हावड़ा-मुंबई रूट पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी दूर हो सकती है। इससे रेलवे आदित्यपुर से सलगाझुड़ी थर्ड लाइन कार्य को अंतिम रूप देने में जुटा है। रेलवे बोर्ड से लाइन ब्लॉक का आदेश मई में मिलने पर नए रूप रिले इंटरलॉकिंग को अपग्रेड कर थर्ड लाइन का ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.