थर्ड डिग्री का प्रयोग करने पर चार पुलिसकर्मियों पर मुकदमे का आदेश
सुल्तानपुर, जून 21 -- सुलतानपुर। पूछताछ के नाम पर एक व्यक्ति को घर से उठाकर ले जाने और पूछताछ के दौरान उसके साथ थर्ड डिग्री का प्रयोग करने के मामले में सीजेएम ने सुनवाई की। पीड़ित ने सिपाहियों पर पिटाई करने और छोड़ने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया। इस मामले में सुनवाई करने के बाद सीजेएम नवनीत सिंह ने शिवगढ़ थाने के सिपाही अरुण कुमार व तीन अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश थानाध्यक्ष शिवगढ़ को दिया। कोर्ट ने आदेश की प्रति पुलिस अधीक्षक को भेजने का निर्देश दिया है। शिवगढ़ थाने के शम्भूगंज चौकी के सरैया अम्बर सिंह गांव की संगीता देवी ने पति अमर बहादुर के साथ हुई घटना में याचिका दायर कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। अर्जी के मुताबिक उसका परिवार कोतवाली नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में मौजूद था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.