बगहा, मई 11 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। थरूहट क्षेत्र के रामपुर सहित आसपास के गांवों के युवक युवतियां सेना में भर्ती को लगातार आवश्यक तैयारियां कर रहे हैं। रामपुर के जय बजरंगबली फिजिकल एकेडमी के द्वारा दर्जनाधिक युवक और युवतियों को रोज आवश्यक तैयारियां करायी जा रही है ताकि सेना में भर्ती होकर थरूहट क्षेत्र के युवक और युवतियां देश की रक्षा में अपना योगदान दे सकें।साथ ही थरूहट का नाम भी रौशन हो। वही दर्जनाधिक युवक और युवतियों ने रामपुर से मैराथन दौड़ निकाला।जो विभन्नि गांव होते हुये भंगहा एसएसबी के बीओपी में पहुंचा। जहां पर बीओपी के इन्स्पेक्टर मनोज कुमार ने बच्चों का स्वागत करते हुये फौज में भर्ती के लिए आवश्यक फिजिकल टप्सि दिये। वही सहायक निरीक्षक किशोर डेका और सहायक निरीक्षक जीडी शिव कुमार पासवान ने भी फिजिकल एकेडमी के बच्चों के जोश को सराह...