फतेहपुर, जून 17 -- फतेहपुर। थरियांव स्थित गौशाला पहुंचकर राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने गोपूजन करते हुए व्यवस्थाओं को परखा। गौवंशों को मुहैया कराए जाने वाला भूसा, हरा चारा और पानी समेत सुविधाओं जानी। गौशाला के पषुओं की सुरक्षा के इंतजामों को जानने के बाद संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही रखरखाव और परिसर की नियमित साफ सफाई के लिए भी निर्देशित किया। राज्यमंत्री ने पशुओं के स्वास्थ्य को देखते हुए हरा चारा और पर्याप्त भूसा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही परिसर में तैयार किया जा रहा वर्मी कंपोस्ट की मार्केटिंग के लिए भी प्रभावी कदम उठाया जाए। जिससे गौशाला की आय बढ़ सके और अतिरिक्त आय से गौषाला की व्यवस्था सुदृढ़ हो सके। वहीं पशुचर की 70 बीघे भूमि वन विभाग को पौधरोपण हेतु दिए जाने पर डीएफओ को फोन पर गौळाला ...