चमोली, दिसम्बर 24 -- गैरसैण में थराली विधानसभा के विधायक भूपालराम टम्टा ने मंगलवार को गढ़वाल सांसद आदरणीय अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की। थराली विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम और दूरस्थ इलाकों में मोबाइल टावर स्थापित करने और नेटवर्क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने को लेकर चर्चा की गई। विधायक भूपालराम टम्टा ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कमजोर नेटवर्क के कारण आमजन, छात्र-छात्राओं और आपातकालीन सेवाओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सांसद को अवगत कराया कि बेहतर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध होने से संचार व्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.