प्रयागराज, अगस्त 26 -- फाफामऊ। विद्युत उपकेंद्र थरवई के गेट तक मंगलवार शाम तक बाढ़ का पानी पहुंचने से सबस्टेशन का रास्ता अवरुद्ध हो गया। बाढ़ की पानी उपकेंद्र में घुसा तो करीब 52 गांवों की आपूर्ति बंद हो जाएगी। इस सीजन में बाढ़ से दूसरी बार विद्युत उपकेंद्र डूबेगा। थरवई विद्युत उपकेंद्र से रंगपूरा, बहमलपुर, थरवई बाजार, इस्माइलगंज बाजार, भिदिउरा बाजार, पुलिस स्टेशन थरवई, ताजुद्दीनपुर, मान सैता गोड़वा, जैतवारडीह सहित 52 गांवों को आपूर्ति की जाती है। जेई अनुज कुमार सिंह ने बताया की बाढ़ इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो आपूर्ति को बंद कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.