प्रयागराज, जुलाई 24 -- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को मनसैता से थरवई बाजार तक रैली निकालने के लिए एकत्र हुए छात्रों को पुलिस ने रोक दिया। इस पर छात्रों ने घंटों हंगामा किया। छात्रों की भीड़ की जानकारी पर फोर्स के साथ एसीपी पहुंच गए। रैली को निकालने पर अड़े छात्रों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की। छात्र शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने रोकने कि कोशिश की तो छात्र बैनर पोस्टर लेकर भागने लगे। इसी बीच शिक्षा मंत्री का पोस्टर जलाने कि कोशिश की गई। यह भी पढ़ें- तीन दिन से चल रहा असपा का धरना खत्म रैली में महेश यादव, अंशु यादव सरकार, शिवा केसरवानी, हर्ष पांडे, सद्दाम अंसारी सहित बड़ी संख्या छात्र शामिल रहे। यह भी पढ़ें- छात्...