थरवई बाजार में दो गुट भिड़े, मारपीट-पथराव में कई घायल
प्रयागराज, मई 17 -- थरवई, हिन्दुस्तान टीम। थरवई बाजार में रविवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव होने से अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।वायरल वीडियो में दिख रहा है की एक युवक एक दुकान पर खड़ा है। तभी एक महिला के साथ पहुंचे कुछ युवकों ने दुकान पर खड़े युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक को जमीन पर गिरा कर पिटाई के बाद उसके हाथ-पैर पकड़ कर ले जाने लगते हैं। तभी युवक की तरफ से कुछ लोग आ जाते हैं और उसे छुड़ाने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट-पथराव शुरू हो जाता है। जिससे बाजार में अफरातफरी मच जाती है। दोनों गुटों में जमकर मारपीट होती है। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोग घायल बताए गए हैं। जब तक पुलिस मौके पहुंचती मारपीट करने वाले फरार हो गए। एसीपी थरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.