बिहारशरीफ, जून 12 -- थरथरी। थाना क्षेत्र के अस्ता मोड़ के पास शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर में अदलचक गांव निवासी दीपक कुमार जख्मी हो गया। डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। (थरथरी से रौशन कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...