बिहारशरीफ, सितम्बर 19 -- थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के भतहर मध्य विद्यालय में शुक्रवार को स्कूलों में कार्यरत रसोइयों व सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों को पौष्टिक भोजन देने व उनकी गुणवत्ता बनाये रखने के लिए उनका क्षमता संवर्धन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीआरपी मनोज कुमार व विक्की कुमार ने किया। पहले दिन दो पालियों में 175 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। बीआरपी ने बताया कि प्रशिक्षण में साफ-सफाई पर जोर देने, खाना बनाने के दौरान एप्रन का प्रयोग करने, मेन्यू के अनुसार खाना बनाने के गुर सिखाये गये। मौके पर प्रशिक्षक बरती देवी, मालो देवी, पूनम देवी, सुषमा देवी, मनोरमा देवी, ललिता देवी, संजू देवी, मुन्नी देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.