बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- थरथरी। थाना क्षेत्र के वेरमा गांव में पंचायती के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गये। एक पक्ष के बुद्धदेव रविदास तो दूसरे पक्ष के दिलचंद रविदास ने 8-8 आरोपितों के खिलाफ थाने में एफआईआर करायी है। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया है। मामले की जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...