बिहारशरीफ, मार्च 15 -- थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के करियावां गांव के बाबा तारी स्थान पर 200 वर्ष पुराना शिवलिंग स्थापित है। प्रांगण में 35 फीट ऊंचा भव्य मंदिर बनाने के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। अचार्य सूरज कुमार पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना की। जमीन दाता हरिनारायण प्रसाद के पौत्र प्रो. राजमणि प्रसाद ने यजमान की भूमिका निभायी। ग्रामीण संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्य यजमान दादा जी ने 200 साल पहले रामेश्वरम से शिवलिंग लाकर गांव में स्थापित किया था। तारी खंधा में अपनी जमीन दान देकर शिवलिंग की स्थापना की थी। इस स्थान पर ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। यहां आसपास के कई गांवों के लोग पूजा करने के लिए आते हैं। इस काम में कमला सिपाही, रंजीत कुमार चौधरी, कन्हैया, मनीष कुमार, धर्मेंद्र राम आदि सहयोग कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.