बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के दो गांवों से शुक्रवार की शाम चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जेई संकेत कुमार ने बताया कि पुरंदरपुर के अरविंद केवट, कझियावां के महेश प्रसाद, पूजा कुमारी व रवीन्द्र कुमार पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही एफआईआर भी करायी गयी है। इन्हें टोंका फंसाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। छापेमारी में सुजीत कुमार, गोपाल कुमार, चंदन कुमार शर्मा, अमृता सिन्हा, राहुल कुमार शामिल थे। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.