बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नटायचक व भातु बिगहा गांव के बच्चों के बीच मंगलवार को हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट में एक जख्मी हो गया। घायल शत्रुघ्न सिंह के बयान पर 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर की गयी है। घटना के बाद देर रात में आरोपितों ने गांव में फायरिंग की और केस वापस लेने का दबाव बनाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रातभर गांव में कैम्प किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.