बिहारशरीफ, मार्च 18 -- फोटो : थरथरी पुलिस-थरथरी थाना क्षेत्र के झूलन बिगहा गांव में बुधवार को इश्तेहार चिपकाते थानाध्यक्ष साजिद अख्तर व अन्य। थरथरी, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर कई आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाकर सरेंडर होने का नोटिस दिया। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि झूलन बिगहा गांव के मनीष गोप, सुदामा गोप, खिरोधर गोप व हिलसा थाना क्षेत्र के छकौड़ी बिगहा गांव निवासी रौशन कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। निर्धारित अवधि के भीतर उसने सरेंडर नहीं किया तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...