बिहारशरीफ, मार्च 25 -- डम्पिंग यार्ड में बबल मशीन से दब गया मजदूर परिजनों ने लेन-देन के विवाद में लगाया हत्या का आरोप थरथरी, निज संवाददाता। थरथरी निवासी 40 वर्षीय मजदूर गुड्डू कुमार की एक हादसे में पटना में मौत हो गयी। घटना पटना जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डम्पिंग यार्ड में हुई। स्थानीय लोगों की मानें तो वह यार्ड के बबल मशीन में दब गया। हालांकि, परिजनों ने लेन-देन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही थरथरी में शोक की लहर दौड़ गयी। साथियों ने बताया कि डम्पिंग यार्ड में बबल मशीन के जरिए कचरे की कटिंग का काम किया जाता है। गुड्डू का काम मशीन में कचरा डालना और उसमें फंसे ईंट-पत्थर को निकालना था। कचरा खींचने की प्रक्रिया में वह मशीन के अंदर खिंच गया और उसमें दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुत्र रूपक कुमार ने आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.