बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- फोटो: टीएलएम मेला: थरथरी के कचहरिया स्कूल में आयोजित टीएलएम मेले में विजेता शिक्षकों को प्रमाण पत्र देते अतिथि। थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के कचहरिया प्लस टू उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने अपने बनाए मॉडलों का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता और उपयोगिता के आधार पर प्राथमिक विद्यालय गंगा बिगहा की शिक्षिका प्रेमलता को प्रथम स्थान दिया। वहीं, मेहत्रावां की सुजीता कुमारी दूसरे और जूड़ी के मोती पासवान तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य इम्तियाज हुसैन ने कहा कि ऐसे मेलों से पढ़ाई को रोचक बनाने के नए तरीके सामने आते हैं। निर्णायक मंडल में शिक्षक उमाकांत कुमार, कृष्ण कुमार, नुतन कुमारी, ईश्वर पाल शामिल थे। मौके पर सुजाता भारती, अजय कुमार, रणधीर कुमार, अंजू मिश्रा, विभ...