पिथौरागढ़, अप्रैल 21 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। थरकोट में पुलिस की एसओजी टीम ने एक व्यक्ति के पास से छह पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थरकोट झील के समीप फगाली निवासी मोहन लाल के पास से शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया है। टीम में कांस्टेबल गोविन्द रौतेला, सतेन्द्र सुयाल सोनू कार्की आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- थरकोट क्षेत्र से छह पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...