नई दिल्ली, जून 18 -- रॉयल एनफील्ड की मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी को मई में सालाना आधार पर 24.13% की शानदार ग्रोथ मिली। कंपनी ने पिछले महीने कुल 94,115 गाड़ियां बेचीं, जबकि सालभर पहले इसी महीने ये आकंड़ा 75,820 यूनिट का था। यानी अब उसने 18,295 यूनिट ज्यादा बेचीं। कंपनी के लिए क्लासिक 350 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही। इसके पास कंपनी के कुल मार्केट शेयर का 36% से ज्यादा हिस्सा रहा। वहीं, बुलेट 350 को 24% और हंटर 350 को 21% से ज्यादा मार्केट शेयर मिला। चलिए कंपनी के सेल्स ब्रेकअप को देखते हैं। यह भी पढ़ें- इस मोटरसाइकिल के सामने देश का हर मॉडल फेल! शाइन, पल्सर छूटे बहुत पीछे रॉयल एनफील्ड की मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो क्लासिक 350 की मई 2026 में 34,594 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2025 में इसकी 28,628 यूनिट बिकी थ...