संतकबीरनगर, दिसम्बर 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में साढ़े तीन किमी प्रतिघंटा की गति से चल रही पछुआ हवाओं की वजह से जिले का तापमान में तेजी से कमी आ रही है। इन दिनों अधिकतम तापमान गिर कर 20 डिग्री से नीचे पहुंच रहा है। वहीं रविवार को भी न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा रहा। जिले में शीत लहर का प्रकोप जारी है और हाल के दिनों में इससे निजात मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। रविवार को भी आसमान में बदली छाई रही। लगातार बदली होने की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। घर के बाहर वही लोग निकले, जिनकी मजबूरी रही। नहीं तो लोग घर के अंदर ही रहे। सर्दी का सितम लगातार जारी है। पिछले चार दिनों से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए हैं। रविवार को भी बदली छाई रही। धूप नहीं निकली। दिन चढ़ता गया, लेकिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.