काहिरा, जुलाई 27 -- पश्चिम एशिया में युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान को बातचीत की मेज पर वापस लेने की कोशिश कर रहे मध्यस्थों को सकारात्मक संकेत मिले हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह संकेत ऐसे समय मिले हैं जब बढ़ते तनाव के बाद दोनों पक्षों ने हमले रोक दिए हैं। लेकिन पूरे क्षेत्र में हथियारबंद समूहों के छिटपुट हमलों ने अब भी तनावपूर्ण स्थिति को रेखांकित किया है। सऊदी अरब ने कहा कि उसने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा उसके पेट्रेलियम ठिकानों को निशाना बनाने के लिए गए ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है। वहीं, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी तेल ठिकानों पर हमला करने का दावा किया।जॉर्डन ने क्या कहा इराक में कुर्दिश ईरानी बागी समूह पर दो ड्रोन हमलों की खबर मिली है। जॉर्डन ने कहाकि उसने दो ड्रो...