अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़। वार्ष्णेय युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित वीवाईएस कप सीजन-6 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इसमें वीवाईएस थम्पर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वीवाईएस एवलेंचर्स को 5 विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में थम्पर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो पिच की स्थिति को देखते हुए पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एवलेंचर्स टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पूरी टीम 12 ओवर में 6 विकेट खोकर महज 68 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभिषेक जॉर्डन ने अकेले संघर्ष करते हुए 30 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। थम्पर्स की ओर से वकील ने 2 विकेट, जबकि विभोर और अमित बालाजी ने 1-1 विकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.