कानपुर, सितम्बर 28 -- कानपुर देहात, संवाददाता। बे-मौसम बारिश एवं तेज हवाओं के चलते सोमवार को उप कृषि निदेशक ने तहसील डेरापुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तिल की फसल को आंशिक रूप से कुछ नुकसान पहुंचा है, जबकि अन्य फसलों को कोई खास नुकसान नहीं होने की बात कही। उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने बताया कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्व विभाग के लेखपालों, कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों तथा अधिकृत बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गो की संयुक्त टीमों का गठन कर दिया गया है, जो प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच स्थलीय सत्यापन एवं वास्तविक क्षति का आंकलन करेंगी। यह भी पढ़ें- टोल फ्री नंबर पर दर्ज करायें फसल क्षति की शिकायत इसके बाद विकास खंड डेरापुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय रबी उत्पादकता...