नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- करीब पांच साल से जारी यूक्रेन-रूस जंग अब थमने वाली है। ऐसी उम्मीद इसलिए की जा रही है क्योंकि दोनों देशों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ सबसे उच्च स्तर पर बातचीत शुरू हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को तब सामने आई, जब विदेश मंत्रालय ने इसके संकेत दिए कि भारत दोनों पक्षों के बीच एक ऐसे समझौते पर जोर दे रहा है, जिसमें काला सागर (ब्लैक सी) में जहाजों की आवाजाही, अनाज और ऊर्जा का निर्यात शामिल हो, और साथ ही "एक-दूसरे पर हमला न करने की व्यवस्था" भी हो। बता दें कि इस बैठक की मध्यस्थता अमेरिका कर रहा है। इस बीच, भारत ने कहा कि उसने रूस और यूक्रेन को काला सागर में जहाजों की सुरक्षा, अनाज एवं ऊर्जा निर्यात से जुड़ी तत्काल चिंताओं के समाधान तथा हमले नहीं करने की संभावनाओं के संबंध में कुछ सुझाव दिए हैं। भारत का यह बयान ऐसे समय आय...