थमने के बाद फिर उफनाई मंदाकिनी पार किया लाल निशान
चित्रकूट, अगस्त 19 -- चित्रकूट/सीतापुर। धर्मनगरी चित्रकूट स्थित यूपी-एमपी इलाके में मंगलवार की देर रात से शुरु हुई बारिश बुधवार को सुबह तक होती रही। जोरदार बारिश की वजह से तीन दिन के भीतर तीसरी बार मंदाकिनी लाल निशान पार कर गई। रामघाट में मंदाकिनी का पानी दुकानों में घुस गया। दुकानदारों ने नदी का जलस्तर बढ़ता देख आनन-फानन सामान निकाला और सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया। यूपी प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए रामघाट से लोगों को बाहर निकाला। हालांकि बारिश थमने के बाद कुछ घंटों के लिए नदी का जलस्तर कम हुआ। लेकिन देर शाम फिर मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई। पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार रुक-रुककर जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। बीते सोमवार को मंदाकिनी का जलस्तर रामघाट में खतरे के निशान से एक मीटर पहुंच गया था। लेकिन बारिश थमने के बाद मंगलवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.