थप्पड़ मारने पर ऑटो चालक हत्या की थी, नाबालिग समेत दो दबोचे
गाज़ियाबाद, जून 24 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो सगे भाइयों ने ऑटो चालक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। छह माह पूर्व गिल्ली-डंडा खेलते समय विवाद हुआ था। युवक आरोपियों की कॉलोनी में मंगलवार देर रात ताजिया बनाने के लिए गया था। यहीं पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। मुख्य आरोपी व उसके नाबालिग भाई को पुलिस ने पकड़ लिया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की आजाद एंक्लेव कॉलोनी में रहने वाला 20 वर्षीय आफताब लोनी से खजूरी तक ऑटो चलाता था। वह कॉलोनी में किराए के मकान में मां जरीना, पत्नी सान्या के साथ रहता था। आफताब मंगलवार रात विजय विहार कॉलोनी में ताजिया बनाने गया था। उसके साथ साहिल और पप्पी उर्फ महराज भी थे। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाला नदीम व उसका भाई साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। यहां मोहर्रम को लेकर ढोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.