गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा थानाक्षेत्र में युवक ने ज्यादा रोने पर डेढ़ वर्षीय सौतेली बेटी को जोरदार थप्पड़ मार दिया। सिर और गर्दन में गंभीर चोट आने से बच्ची की मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दीपक विहार निवासी नाजो खातून ने 15 दिसंबर को पुलिस को सूचना दी कि पति अनूप कुमार पटेल ने बेटी नासरीन की हत्या कर दी है। पुलिस पहुंची तो बच्ची के शरीर पर चोट का निशान नहीं था। इस पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में नाजो ने बताया कि तड़के साढ़े तीन बजे बेटी रो रही थी। काफी देर तक वह चुप नहीं हुई तो अनूप उससे झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने बच्ची को थप्पड़ मार दिया। इससे बच्ची के शरीर में हरकत बंद हो गई। वह पति के साथ बच्ची को पास के अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसक...