थप्पड़ जड़े, फिर चप्पल से पीटा; दिल्ली में कुत्ते को लेकर महिला ने सिक्योरिटी गार्ड की कर दी धुनाई
नई दिल्ली, मई 10 -- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक सिक्योरिटी गार्ड को पीटती नजर आ रही है। घटना दिल्ली के किर्ती नगर पुलिस स्टेशन के बाहर की बताई जा रही है। शुक्रवार को हुई इस घटना में महिला सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारती, बाल खींचती और बाद में चप्पल से पीटती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद एक आवारा कुत्ते को भगाने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में एक आवारा कुत्ते ने किसी राहगीर को काट लिया था। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने कुत्ते को डंडे से मारकर भगाने की कोशिश की। खुद को पशु प्रेमी बताने वाली इस महिला ने गार्ड के ऐसे करने पर नाराजगी जताई और उसे पीटने लगी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला आकर गार्ड पर हमला कर देती है। इस दौरान वहां पुलिस और अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.