थप्पड़ कांड के पीड़ित मुस्लिम छात्र को ढाई साल बाद राहत, पढ़ाई का खर्च उठाने को आगे बढ़ी सरकार
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- मुजफ्फरनगर, संवाददाता। यूपी के मुजफ्फरनगर के चर्चित थप्पड़ कांड के पीड़ित मुस्लिम छात्र को राहत मिलने जा रही है। उसकी शिक्षा, ड्रेस, पाठ्य-सामग्री और यातायात के खर्च की पूरी जिम्मेदारी अब उत्तर प्रदेश शासन ने अपने हाथों में ले ली है। घटना के लगभग ढाई साल बाद सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के अनुपालन में राज्य सरकार ने छात्र की शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए 1.38 लाख की एकमुश्त धनराशि जारी कर दी है। इस सरकारी बजट के स्वीकृत होने से बेसिक शिक्षा विभाग, स्कूल प्रशासन को भी बड़ी राहत मिली है। मंसूरपुर के गांव खुब्बापुर में साल 2023 में नेहा पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को प्रधानाचार्या ने दूसरे छात्र से थप्पड़ लगवाए थे। इसका वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद यह प्रकरण सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुआ। घटना के बाद पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.