मेरठ, जुलाई 11 -- ललिता गौतम के परिजनों से बातचीत के बाद नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक प्रतिनिधिमंडल को मेरठ डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलने के लिए भेजा। पूरे प्रकरण में तमाम मांग को लेकर बातचीत करने और कार्रवाई कराने के लिए कहा गया। इस दौरान पीड़ित परिवार को सुरक्षा, लाइसेंस देने, नौकरी और मुआवजे पर सहमति बनी, साथ ही 8 जुलाई को लाठीचार्ज प्रकरण में जेल भेजे गए 8 आरोपियों के मुकदमे में कातिलाना हमले और 7-लॉ क्रिमिनल एक्ट की धारा हटाने पर भी सहमति बन गई है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रतिनिधिमंडल में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रेमप्रकाश, बाबर चौहान खरदौनी, रविंद्र भाटी और निजाम समेत कुछ लोग शुक्रवार शाम डीएम मेरठ डॉ. वीके सिंह के कार्यालय पर मुलाकात करने पहुंचे। यह भी पढ़ें- ललिता गौतम हत्याकांड: थप्पड़ कांड में ...