नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल पर जमकर तीखा हमला बोला है। प्रवेश वर्मा ने कहा है कि केजरीवाल को ड्रामा करने से फुर्सत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने जेन-जी को लेकर भी केजरीवाल को घेरने की कोशिश की है। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के वीडियो पर सख्त लहजे के साथ पलटवार किया है। प्रवेश वर्मा ने कहा है कि 'तो अभी केजरीवाल जी मैदान में उतर गए हैं। अपने बच्चों की झूठी कसम खाना अपने चलते-फिरते मां-बाप को व्हीलचेयर पर वोटिंग डे पर बिठाककर इमोशनल कार्ड खेलना, शीश महल में महिला सांसद कि पिटाई करना, दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी की पिटाई करना उनकी आदत बन चुकी थी। और अब वे जेन-जी नाम का सहारा ले रहे हैं। केजरीवाल जी कल जो व्यक्ति मेरे राउंड में आया था वो कोई जेन-जी नहीं था। वो आपका गुंडा था आपका विधायक ...