लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाएं तथा पशु स्वास्थ्य के तहत दुधारू पशुओं में होने वाले थनैला रोग नियंत्रण एवं निदान योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पशुधन विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र को निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण, व्यय अनुमोदित कार्ययोजना के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन किया जाए। साथ ही पूर्ण विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराना होगा। यह भी पढ़ें- हरा चारा उत्पादन के लिए 03 करोड़ रूपये स्वीकृत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.