नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- रघु रमन,विशेषज्ञ, आंतरिक सुरक्षा चीन में एक बहुत पुरानी कहावत है- 'बाघों की लड़ाई पहाड़ पर बैठकर देखो।' इस मुहावरे का निहितार्थ यह है कि जब दो प्रतिद्वंद्वी आपस में गुत्थमगुत्था हों, तो तटस्थ रहकर मौके की ताक में रहें। यह महज कहावत नहीं, एक रणनीति है, जो हमेशा से रही है। अभी जिस तरह से अमेरिका व इजरायल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं और विश्व-व्यवस्था तोड़ने पर आमादा हैं, उसमें बीजिंग बेशक शामिल नहीं है, लेकिन मोर्चे पर डटकर उसे जितना लाभ मिलता, उससे अधिक फायदा उसे दूर बैठने से हो रहा है। हर बीतते सप्ताह के साथ बीजिंग की रणनीतिक स्थिति मजबूत होती जा रही है। वास्तव में, यही वह ऐतिहासिक प्रवृत्ति है, जिससे किसी महाशक्ति का उभार होता है। यह उदय युद्ध के मैदान में पुरानी महाशक्ति की हार से नहीं, बल्कि उसकी थकान और अति-महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.