लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- लखीमपुर। ब्लाकों पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी समय से ब्लाक नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीडीओ ने शिकंजा कसते हुए नई व्यवस्था की है। अब कर्मचारियों को सुबह दस बजे ब्लाक पहुंचकर थंब स्कैनर पर अंगूठा लगाकर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। एक सप्ताह के अन्दर सभी ब्लाक कार्यालयों में थंब स्कैनर लगाने का निर्देश दिया है। थंब स्कैनर की उपस्थिति रिपोर्ट के आधार पर ही कर्मचारियों को वेतन व मानदेय दिया जाएगा। सीडीओ अभिषेक कुमार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि ब्लाकों पर अधिकारी व कर्मचारी समय से नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं। उन्होंने बताया कि ब्लाक अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति आधार से दर्ज की जा रही है। वहीं संविदा व मानदेय पर तैनात कर्म...