देहरादून, फरवरी 25 -- 56 वें अमर शहीद खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में थंडर ब्वॉयज ने राजपुर एफसी को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे मैच में रायपुर इलेवन ने सडनडेथ में 12 गढ़वाल राइफल्स को 5-4 से हराया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बुधवार को थंडर ब्वॉयज व राजपुर एफसी के बीच खेला गया पहला क्वार्टर फाइनल मैच संघर्षपूर्ण रहा। खेल के 31 वें मिनट में थंडर ब्वॉयज के फॉरवर्ड आशीष ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। अभी राजपुर एफसी के खिलाड़ी संभल भी नहीं पाए थे कि एक मिनट बाद सचिन ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 33 वें मिनट में राजपुर एफसी के फॉरवर्ड प्रियांशु ने गोल दाग स्कोर 2-1 कर दिया। 41 वें मिनट में राजपुर एफसी के आर्यन ने टीम लिए दूसरा गोल मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि, 58वें मिनट में थंडर ब्वॉयज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.