बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। त्रिमूर्ति क्रिकेट अकादमी की ओर से रविवार को त्रिमूर्ति प्रीमियर लीग क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगिता के फाईनल मैच में स्टार गोल्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। एकांश ने सर्वाधिक 81 रन, यश ने 41 रन व विशु ने 19 रन बनाए। थंडर बोल्ट की ओर से ईशान ने 4 ओवर में 37 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किया। अंकित ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट व वैभन ने एक विकेट हासिल किया। इसके जवाब में थंडर बोल्ट की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई। जिसमें वैभव ने मात्र 28 रन, मेधावी ने 23 रन व प्रांजल मात्र 13 रन ही बना पाए। स्टार गोल्ड की ओर से सक्षम ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट, उत्कर्ष ने 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट व शैर्य...