मधुबनी, मार्च 11 -- खजौली। खजौली थाना पुलिस ने कपाड़िया गांव स्थित तालाब के समीप से अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक गोली बरामद की है। गिरफ्तार युवक को पुलिस ने मंगलवार को न्याय हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम गश्ती के दौरान सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कपड़िया गांव के तालाब के समीप में एक अपराधी अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसआई घनश्याम पासवान के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कपड़िया गांव से सिकंदर कुमार मल्लिक (41) को गिरफ्तार कर लिया। वह नेपाल के सिरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.