हमीरपुर, अप्रैल 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। शुक्रवार को तड़के मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। तेज हवाओं के साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। सुबह नौ बजे तक आसमान पर बादल लदे रहे। 10 बजे के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ तो किसानों ने राहत की सांस ली। मौदहा में भी बूंदाबांदी हुई है। बता दें कि कुछ समय से मौसम की खराबी के कारण सबसे ज्यादा खेतीपाती को नुकसान हो रहा है। जिसकी वजह से किसान जल्द से जल्द खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को घर लाने में जुटा हुआ है। इसके लिए किसानों को मजदूरों को ज्यादा दाम भी चुकाने पड़ रहे हैं।बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की परेशानी, कटाई में तेजीमौदहा। खेतों में गेहूं समेत अन्य फसलें तैयार खड़ी हैं। ऐसे में खराब मौसम के कारण किसानों को नुकसान का डर सता रहा है। कई किसानों ने बताया कि बारिश से दाना खराब होने और गुणवत्ता गिरने क...