कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रामीण क्षेत्रों के युवा त्वरित लाभ लेने के प्रयास में खेती छोड़ शहरों में विभिन्न कॉमर्शियल प्लेटफॉर्म में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहे हैं। जिससे वे न सिर्फ अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं बल्कि कृषि को भी खराब कर रहे हैं। यह बात मुख्य अतिथि व कृषि विज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ की अध्यक्ष राजकुमारी रत्ना सिंह ने कही। उन्होंने ग्रामीण युवाओं को कृषि उद्यमिता से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि में प्रतिफल मिलने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन यह टिकाऊ भविष्य है।रावतपुर स्थित आईसीएआर-अटारी (आईसीएआर-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान) कानपुर का 18वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर फसल अवशेष प्रबंधन पर कार्यशाला भी हुई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकुमारी रत्ना सिंह, सीएसए के कुलपति व मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.