दरभंगा, मार्च 24 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में दरभंगा आकाशवाणी के तत्वावधान में 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को त्वरित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शोधार्थी ज्योति कुमारी, द्वितीय स्थान पर शोधार्थी दर्शन सुधाकर, तृतीय स्थान पर स्नातकोत्तर छात्रा नेहा कुमारी एवं चौथे स्थान पर स्नातकोत्तर छात्रा हितांशी कुमारी रहीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों के लिए आकाशवाणी से जुड़ना सृजनात्मक कार्य है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं में प्रतिभा का विकास होता है तथा नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है। विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया ने कहा कि छात्र-छात्राएं यदि पूरी लगन से मेहनत करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.