बगहा, मार्च 15 -- बेतिया, विधि संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत समाज की बदलती परिस्थितियों एवं सरकार की सकारात्मक सोच का परिणाम है। उक्त बातें प्रधान जिला जज अनामिका टी ने शनिवार को न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत के उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि यह न्याय की प्रक्रिया को सरल एवं सहज बनाने का प्रयास है। क्योंकि त्वरित न्याय लोक अदालत से हीं संभव है।आज जब अदालतों में लंबित वादों की संख्या हजारों में है। ऐसे में समाज के कमजोर तबकों को मुफ्त और जल्द न्याय दिलाने के लिए लोक अदालत उपयोगी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे झगड़ा झंझट के चलते सैकड़ो परिवार वर्षों से मुकदमा लड़ रहे हैं। उन गरीबों की गाढ़ी कमाई इसमें बर्बाद हो रही है। यह आयोजन ऐसी समस्या का समाधान है। लोक अदालत के माध्यम से हाथ मिला अपने वाद सुलझाए जाने से समा...