बागेश्वर, मार्च 6 -- कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं के समाधान को बैठक की। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों एवं मुद्दों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में सेवाएं दे रहे हैं, उसका श्रेय उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को जाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अथक परिश्रम और बलिदान दिया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों से संबंधित मामलों को पूर्ण संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। यह भी निर्देश दिए कि समस्त उपजिलाधिकारी लंबित प्रकरणों का एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.