मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे दो पीडितों के प्रकरणों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीडितों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस कार्यालय पर पहंुचकर चरथावल थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी धनंजय ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी भूमि पर विपक्षी पार्टी ने पिलर खडे कर अवैध रुप से कब्जा कर लिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले की जांच के लिए सीओ सदर डा. रवि शंकर के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस के प्रयासों से पीडित को उसकी भूमि वापस कराई गयी। वही दूसरे मामले में पीडिता साक्षी निवासी जयभागवानपुर थाना छपार ने महिला आयोग व आईजीआरएस के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि उसके पति की मृत्यु के बाद क्लेम के पैसों को ससुरालियों ने उसे नही दिया है। इस मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गयी। सीओ सदर ने दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.