नवादा, मार्च 17 -- नवादा, हिसं। राज्यसभा सांसद डॉ.भीम सिंह ने नवादा जिले के हमिदपुर बारा गांव में चंद्रवंशी परिवारों के साथ हुई हालिया हिंसा और उत्पीड़न की घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। चंद्रवंशी परिवारों पर हुए जुल्म के खिलाफ राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने मुखर होकर विरोध जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने बताया कि नई दिल्ली वापसी के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत डीएम-एसपी से बात की। उन्होंने प्रशासन से दोषी व्यक्तियों की अविलंब गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही, जिन परिवारों के घर तोड़े गए हैं, उनका पुनर्निर्माण कराने की भी मांग रखी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.