गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। हार्टअटैक से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। स्टेमी केयर नेटवर्क ने दिल के मरीजों का समय पर सटीक इलाज के साथ उन्हें बचाने की नई उम्मीद जगाई है। ऐसे मरीजों को घर के पास के अस्पताल में प्राथमिक इलाज मिलेगा। साथ ही स्टेमी नेटवर्क सक्रिय हो जाएगा और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम निगरानी शुरू कर देगी। जरूरत पड़ी तो मरीज को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। वहां उसके लिए बेड रिजर्व रहेगा और उसकी सेहत से जुड़ी जांच रिपोर्ट डॉक्टरों के पास मौजूद रहेगी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एसटी-सेगमेंट एलिवेशन मायोकार्डियल इन्फार्क्शन (स्टेमी) केयर नेटवर्क का को-ऑर्डिनेशन सेंटर बनाया गया है। जिन मरीजों को सीने में तेज दर्द, सांस फूलने की समस्या हो या हार्टअटैक के लक्षण हों, उन्हें इसके जरिए त्वरित इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.