एटा, मार्च 26 -- त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शासन ने बजट का प्रावधान किया है। योजना से एटा जिले के चारों विधायकों, तीनों सांसदों और एमएलसी को अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए 5-5 करोड़ रुपये का विशेष बजट आवंटित किया जाएगा। गुरुवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता अनुज शर्मा ने बताया कि बीते 09 मार्च को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एटा सदर, मारहरा, जलेसर और अलीगंज के विधायकों के साथ सांसद और एमएलसी को उनके कार्यक्षेत्र में विकास के लिए पांच-पांच करोड़ की धनराशि दी जाएगी। जनप्रतिनिधियों को मिलने वाली कुल 25 करोड़ रुपये की धनराशि से जिले के ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। योजना के तहत जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में 500 मीटर तक के संपर्क मार्ग और 30 मीटर तक लंबी पुलियों का निर्माण करा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.