अमरोहा, अप्रैल 1 -- अमरोहा, संवाददाता। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले के जनप्रतिनिधियों से 25 करोड़ के प्रस्ताव लेकर शासन को भेजे गए थे। जिसमें से 22 करोड़ 84 लाख रुपये का अनुमोदन मिल गया है और 10 करोड़ 50 लाख की धनराशि भी मिल चुकी है। जिसे संबंधिति कार्यदायी संस्थाओं को भेजा जा चुका है। आवंटित धनराशि से जिले में विकास कार्य कराए जाएंगे। गौरतलब है कि 15 मार्च को इन प्रस्ताव को शासन में भेजा गया था। इन प्रस्तावों में सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा, नौगांवा सादात विधायक समरपाल सिंह, अमरोहा सदर विधायक महबूब अली, शिक्षक विधायक डॉ.हरि सिंह ढिल्लो व एमएलसी डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त के 39 प्रस्ताव शामिल हैं। अब जिले में 22 करोड़ 84 लाख से विकास की गंगा बहेगी। इनसे सड़क और नालियों ...