मथुरा, अप्रैल 1 -- मथुरा, जनपद में विकास को नई गति देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत त्वरित आर्थिक विकास योजना में 63 महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी दी है। इन सभी कार्यों पर कुल 47.39 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। जबकि प्रथम किस्त के रूप में करीब 11.84 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने देते हुए बताया कि स्वीकृत कार्यों में अधिकांश परियोजनाएं सड़क निर्माण, संपर्क मार्ग, इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण से जुड़ी हैं। छाता, बलदेव, गोवर्धन, नौहझील, मांट, राया, फरह और नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। छाता विधानसभा में ऐंच से हरियाणा सीमा तक सड़क निर्माण पर 63.65 लाख रुपये, विशंभरा-महरौली से फालैन संपर्क मार्ग पर 127.60 लाख रुपये, इकद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.