त्वचा संबंधी रोगियों को झेलनी पड़ी दिक्कत
अल्मोड़ा, मई 19 -- अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर गए हुए हैं। अस्पताल में एक ही चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। उनके भी अवकाश पर जाने से इलाज के लिए आए त्वचा रोग संबंधी मरीजों को बैरंग होकर वापस लौटना पड़ रहा है। बेस अस्पताल में भी चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। लोग निजी अस्पतालों की शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। अस्पताल के मुताबिक चर्म रोग विशेषज्ञ गुरुवार को अवकाश से लौटेंगे। यह भी पढ़ें- त्वचा संबंधी रोगियों को झेलनी पड़ी दिक्कत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.